पीएम मोदी के काशी रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

काशी के सांसद और पीएम मोदी शुक्रवार को वाराणसी में मीरजापुर से रोड शो करने पहुंचे तो जगह जगह काफ‍िले के रास्‍ते में उनका स्‍वाग‍त काशीवासियों ने किया है। पीएम का काफ‍िला जहां से भी निकला वहां से फूल मालाओं के साथ लोग उनका इंतजार करते मिले। कई जगहों पर होली के गुलाल की फुहारें भी उत्‍साहित लोगों ने उड़ाकर रोड शो का स्‍वागत किया।

बाबा दरबार परिक्षेत्र में पीएम का स्‍वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। मणिकर्णिका द्वार पर स्वागत के लिए ओम चौधरी भी पहुंचे। काशी विश्‍वनाथ मंदिर कारिडोर परिक्षेत्र में काफ‍िला पहुंचा तो डमरू और नगाड़ों के साथ पीएम का स्‍वागत सांस्‍कृतिक दलों की ओर से किया गया।

वहीं शाम साढ़े छह बजे तक पीएम का काफ‍िला काशी विश्‍वनाथ मंदिर परिक्षेत्र पहुंचा तो क्षेत्र में चारों ओर मंदिरों की घंट‍ियां बजाने के साथ ही लोगों ने हर हर मोदी का नारा भी लगाया। शाम साढ़े पांच बजे के करीब पीएम नरेन्‍द्र मोदी का काफ‍िला मैदागिन के करीब पहुंचा तो सड़क के दोनों ओर से उनपर गुलाब की पंखुड़ि‍यों की उत्‍साहित लोगों ने बौछार कर दी। वहीं पीएम के वाहन पर फूलों और मालाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा तो पीएम ने भी वाहन से फूलों को जनता की ओर उछालना शुरू कर दिया।

आंकड़ों में भी पीएम का यह रोड शो अपने आप में अनोखा है। दरअसल पांच वर्ष पूर्व आज के ही दिन 4 मार्च 2017 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोदौलिया से सोनारपुरा होते हुए लंका तक रोड शो किया था। अब पांच साल के बाद दोबारा पीएम के आने और उनके रोड शो करने का मौका है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बनखंडी मंदिर में किए दर्शन

वाराणसी में सातवें और अंतिम दौर में मतदान होना है, जबकि शनिवार शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। लिहाजा वाराणसी के आठ विधानसभा सीटों क्रमश: वाराणसी कैंट, वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी उत्‍तरी, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, पिंड्रा और सेवापुरी में अंतिम दौर में पीएम का रोड शो भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बना रहा है। पार्टी की ओर से इन विधानसभा सीटों के पदाधिकारी भी रोड शो को भव्‍य बनाने में जुटे रहे।

More From Author

चुनावी नतीजे से पहले CM धामी पहुंचे मंदिर

डीजी हेल्थ ने किया कोरोनेशन हॉस्पिटल का निरीक्षण