मुख्यमंत्री योगी से मिली गेट्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक मिलिंडा गेट्स

बता दें कि बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक मिलिंडा गेट्स ने  मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तर प्रदेश आगमन पर मुख्यमंत्री योगी ने मिलिंडा गेट्स व उनके सहयोगियों का अभिनन्दन किया। विशेष मुलाकात में मिलिंडा गेट्स ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ स्वास्थ्य, पोषण और कृषि के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को और बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

कोविड की चुनौतियों के बीच यूपी के सघन जनसंख्या घनत्व और विविध सामाजिक चुनौतियों का सामना यहां के नेतृत्व ने जिस प्रकार किया वह अत्यन्त सराहनीय है। इतनी बड़ी और सघन आबादी के बीच वैक्सीनेशन का जैसा काम हुआ, उससे दुनिया को सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा, वित्तीय समावेशन, पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की कोशिशें प्रेरणा देने वाली हैं। उत्तर प्रदेश न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मॉडल है।

More From Author

मुख्यमंत्री योगी ने शहर के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के लिए टाला

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू