Moltbook

मेटा ने खरीदा AI प्लेटफॉर्म Moltbook, तय हुई कंपनी की बड़ी डील

Moltbook: फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अनोखे प्लेटफॉर्म ‘मोल्टबुक’ (Moltbook) को खरीद लिया है। यह डील इसलिए खास है क्योंकि मोल्टबुक इंसानों के लिए नहीं, बल्कि AI एजेंटों के लिए बनाया गया एक सोशल नेटवर्क है।

क्या है मोल्टबुक?

मोल्टबुक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां AI सिस्टम और बॉट्स आपस में बातचीत करते हैं, मैसेज पोस्ट करते हैं और जानकारी साझा करते हैं। इंसान इस प्लेटफॉर्म पर केवल दर्शक की तरह देख सकते हैं कि AI आपस में क्या चर्चा कर रहे हैं। इसकी बनावट काफी हद तक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म ‘रेडिट’ (Reddit) जैसी है।

मेटा को क्या फायदा होगा?

मेटा अब अपनी ‘सुपरइंटेलिजेंस लैब्स’ के जरिए इस तकनीक को आगे बढ़ाएगी। कंपनी का लक्ष्य ऐसे AI एजेंट तैयार करना है जो सिर्फ बातें न करें, बल्कि इंसानों और व्यवसायों की ओर से असल काम (जैसे बुकिंग करना, डेटा मैनेज करना आदि) भी कर सकें।

मोल्टबुक टीम मेटा की AI लैब में शामिल

मेटा ने मोल्टबुक के को-फाउंडर मैट श्लिच्ट और बेन पार को अपनी AI टीम में शामिल किया है। दोनों 16 मार्च से मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में काम शुरू करेंगे। यह कदम मेटा की AI रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

मेटा लगातार AI कंपनियों में निवेश कर रही है। इससे पहले कंपनी ने ‘मानुस AI’ को लगभग 180 अरब रुपये में खरीदा था, जिससे कंपनी की AI टीम में कई विशेषज्ञ शामिल हुए। दिलचस्प बात यह है कि मोल्टबुक को बनाने में पारंपरिक कोडिंग का बहुत कम इस्तेमाल किया गया था और इसे AI की मदद से तैयार किया गया।

हालांकि, मेटा ने इस डील की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञ इसे AI तकनीक के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

Read more:- क्या है Moltbook, जहां हजारों AI बॉट्स कर रहे इंसानों के खिलाफ साजिश

More From Author

Harish Rana

Supreme Court ने पहली बार दी इच्छा मृत्यु को मंजूरी…कौन है Harish Rana?