फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में मोरक्को

बता दें कि फीफा विश्व कप के इतिहास में मोरक्को ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने प्री-क्वार्टर फाइनल में 2010 की चैंपियन टीम स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया।

निर्धारित 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। एक्स्ट्रा टाइम के समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 ही रहा। फिर मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इस तरह मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से हरा दिया।

तो वही स्पेन की टीम विश्व कप के किसी पेनल्टी शूटआउट में एक भी स्कोर नहीं करने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले 2006 में स्विट्जलैंडर की टीम यूक्रेन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में एक भी गोल नहीं कर सकी थी।

More From Author

प्रदेश में 10,000 से ज्यादा वाहनों की नई पार्किंग का रोडमैप तैयार

भारतीय सैन्य अकादमी से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में बने अफसर