मुलायम की बहू अपर्णा यादव हो सकती हैं भाजपा में शामिल

बड़े नेताओं के दलबदल को लेकर चर्चाओं का सिलसिला सभी राज्यों में लगातार जारी है सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद अब उनकी बहू अपर्णा यादव के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है साथ ही भी संभावना है कि अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हो सकती हैं इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

हालांकि भाजपा या फिर अपर्णा यादव की ओर से अभी इन चर्चाओं को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है इससे पहले अपर्णा यादव वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ के कैंट क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनवा लड़ रही थीं लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार उनको हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भाजपा के तीन मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिहं सैनी ने पार्टी को छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा 

पूर्व आइपीएस अधिकारी असीम अरुण आज भाजपा की सदस्यता लेंगे बीते दिन वह भाजपा के मुख्यालय पहुंचे थे असीम को भाजपा की सदस्यता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिहं करवाएंगे।  कानपुर के पुलिस आयुक्त रहे असीम अरुण पिछले दिनों स्वैछिक सेवानिवृत्त योजना के तहत वीआरएस लेकर भाजपा का दामन थामने की बात कही थी। वह आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। असीम के कन्नौज की सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की संभावना है।

आरती राणा  

More From Author

कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड़ शो पर लगाई रोक

भाजपा पार्टी की उत्तराखंड विधानसभा क्षेत्रों में भेजी LED वैन आई वापस