अलीगढ़ में मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित किए गणपति, मौलाना ने वीडियो जारी कर दे दी चेतावनी

अलीगढ़ :  अलीगढ़ में एक मुस्लिम महिला ने अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करी लेकिन ऐसा करने पर मौलाना ने उसका विरोध किया है। मामला अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र का है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिला रूबी आसिफ खान के अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने पर वह मौलानाओं के निशाने पर आ गई है।

रूबी आसिफ खान को देवबंद के फतवा मोबाइल सर्विस के चेयरमैन अरशद फारूकी ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी है। अरशद फारूकी ने वीडियो में कहा है कि इस्लाम सिर्फ अल्लाह की पूजा, अल्लाह की परस्ती सिखाता है और अगर कोई उसके खिलाफ करता है तो वह अपने मजहब के खिलाफ करता है उसके खिलाफ वही हुकुम जारी होगा जो मजहब के खिलाफ करने वालों का होता है.’। इस पर रूबी आसिफ खान ने अरशद फारूकी को जवाब देते हुए कहा है कि ‘ऐसी सोच वाले लोग असली मुसलमान नहीं है, वह जिहादी है.’।

More From Author

ननद-भाभी के झगड़े के चलते ननद ने एक साल की भतीजी को उतारा मौत के घाट

50 लाख की मांगी गई फिरौती ,रकम ना मिलने पर युवक की दर्दनाक हत्या