12 जुलाई को देहरादून में होगा रोजगार मेला ,ऑफलाइन के माध्यम से होगा पंजीकरण

नौकरी  की तालाश कर रहे लोगो के लिए अच्छी खबर है 12 जुलाई को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. मेले में करीब 15 कंपनियां शामिल हो रही है। इस दौरान 350 पदों के इंटरव्यू भी लिया जाएगा। मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले सेवायोजन कार्यालय में ऑफलाइन के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। कार्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया 11 जुलाई शाम चार बजे तक खुली रहेगी। इसके अलावा स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए मेले में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए  एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।

मेले में हिस्सा लेने के लिए मूल प्रमाण पत्रों की फोटोकाॅफी, कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो और एक पहचान पत्र लाने होंगे, अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है।

More From Author

अमरनाथ हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख,उत्तराखंड़ के तीर्थयात्रियों के रेस्क्यू का प्रयास जारी

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा,पहाड़ से बोल्डर गिरने पर महिला की मौत