बदल गए क्रिकेट के नौ नियम।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए नियम एक अक्तूबर से प्रभावी हो रहे हैं। नए नियमों को बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की अगुवाई वाली आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति ने हाल ही में मंजूरी प्रदान की।

 


कैच आउट : बल्लेबाज कैच आउट होता है, तो नया बल्लेबाज स्ट्राइक पर आएगा। भले ही बल्लेबाज कैच लेने से पहले एक-दूसरे को पार हो गए हों।

अब किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर नए बल्लेबाज को ही अगली गेंद खेलनी होगा। पहले नियम था कि किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर अगर बल्लेबाज अपने छोर बदल लेते थे तो नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइक पर रहता था और दूसरे छोर पर रहने वाला बल्लेबाज अगली गेंद खेलता था। अब ऐसा नहीं होगा। हर स्थिति में नया बल्लेबाज ही अगली गेंद खेलेगा। अगर ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट गिरता है तो दूसरे छोर पर रहने वाला बल्लेबाज अगली गेंद खेलेगा और नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइक पर रहेगा।

लार पर  गेंद चमकाने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध। कोरोना महामारी के बाद इसे सुरक्षा के मद्देनजर लाया गया था। अब इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद चमकाने के लिए लार का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पहले गेंदबाज लार का उपयोग गेंद को चमकाने के लिए करते थे। इससे गेंद को स्विंग कराने में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती थी। दो साल पहले कोरोना महामारी आने के बाद लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा

 

 

 

स्ट्राइक के लिए घटाया एक मिनट : अब विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज को टेस्ट और वनडे मैचों में दो मिनट के भीतर स्ट्राइक लेने के लिए तैयार होना होगा, जबकि टी-20 में यह समय पहले की तरह 90 सेकंड ही रखा गया है।

पिच से बाहर जाती गेंद पर नहीं मिलेगा रन : अगर कोई बल्लेबाज गेंद खेलने की कोशिश में पिच से पूरी तरह बाहर चला जाता है तो वह गेंद डेड बॉल हो जाएगी और बल्लेबाज को कोई रन नहीं मिलेगा।

नए नियम के अनुसार बल्लेबाज को हर स्थिति में पिच के अंदर रहकर ही शॉट खेलना होगा। इससे बल्लेबाज अनुचित शॉट नहीं खेल पाएंगे। साथ ही जब भी गेंद गेंदबाज के हाथ से छूटकर पिच से बाहर जाएगी तो अंपायर उसे नो गेंद करार देंगे।

 

 

फील्डर के अनुचित बर्ताव पर 5 रन की पेनाल्टी: गेंदबाज के गेंद फेंकने से ठीक पहले अगर फील्डर जानबूझकर कोई अनुचित हरकत करते हैं, तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल देने के अलावा बल्लेबाजी करने वाली टीम को पेनाल्टी के रूप में पांच रन दे सकते हैं।

 

रन आउट : अगर कोई गेंदबाज गेंद फेंकने से ठीक पहले नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेरकर उसे आउट कर देता है तो इसे रन आउट माना जाएगा।

धीमी ओवर गति : टी-20 क्रिकेट में धीमी ओवर गति पर जुर्माने का नया प्रावधान लाया गया है। 2023 विश्वकप के बाद इसे वनडे में भी लागू किया जाएगा। इस नियम के अनुसार गेंदबाजी करने वाली टीम को निश्चित समय के अंदर अपना आखिरी ओवर शुरू करना होता है। अगर तय समय पर कोई टीम अपना आखिरी ओवर नहीं शुरू कर पाती है तो उस समयसीमा के बाद जितने भी ओवर होते हैं। उनमें एक फील्डर बाउंड्री से हटाकर तीस गज के दायरे के अंदर रखना पड़ता है।

हाइब्रिड पिच : उक्त नियमों के अलावा महिला और पुरुष वनडे और टी-20 मैचों के लिए खेलने की शर्तों में संशोधन किया जाएगा, ताकि दोनों टीमों के सहमत होने पर हाइब्रिड पिचों का उपयोग किया जा सके।

अब सभी पुरुषों और महिलाओं के वनडे और टी20 मैचों में दोनों टीमों की सहमति होने पर हाइब्रिड पिचों का उपयोग किया जा सकेगा। वर्तमान में, हाइब्रिड पिचों का उपयोग केवल महिला टी20 मैचों में ही किया जा सकता है। एक अक्तूबर के बाद सभी मैचों में हाइब्रिड पिच इस्तेमाल की जा सकेगी। हाइब्रीड पिच में प्राकृतिक घास की जगह कृत्रिम घास का उपयोग किया जाता है।

गेंद फेंकने से पहले रनआउट नहीं: पहले नियम था कि अगर कोई बल्लेबाज गेंद खेलने से पहले ही क्रीज से बाहर आ जाता है तो गेंदबाज थ्रो करके उसे रन आउट कर सकता था, लेकिन अब यह नियम हटा दिया गया है। अगर कोई गेंदबाज ऐसा करने की कोशिश करता है तो वह गेंद डेड बॉल करार दी जाएगी। इससे बल्लेबाजों के पास खुलकर अपनी क्रीज का इस्तेमाल करने की आजादी होगी।

More From Author

नागरिक संहिता समिति का हर क्षेत्र मे भ्रमण शुरू ।

बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,राज्य सरकार ने लिया फैसला।