Flower Festival 2026

नोएडा में Flower Festival 2026 का भव्य आगाज, फूलों से बना केदारनाथ मंदिर रहा आकर्षण का केंद्र

Flower Festival 2026: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में 38वें ‘फ्लावर शो’ की शुरुआत हो गई है। यह चार दिवसीय आयोजन 19 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा। फ्लावर शो में देश-विदेश के 120 प्रकार के रंग-बिरंगे और खुशबूदार फूलों की आकर्षक सजावट की गई है। इस बार का मुख्य आकर्षण 40 फीट ऊंचा और 30 फीट चौड़ा केदारनाथ मंदिर का फूलों से बना भव्य रूप है, जिसे 15 से 20 कुंटल फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही फूलों से बने शिवलिंग, 20 फीट ऊंचा त्रिशूल और करेले से बना हाथी भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

फ्लावर शो का प्रमुख आकर्षण

इस बार फ्लावर शो की थीम और सजावट ने सबको बेहद पसंद आ रही है। इस बार 15 से 20 क्विंटल फूलों से बना केदारनाथ मंदिर सबका दिल जीत रहा है। यह 40 फीट ऊंची प्रतिकृति है। शो में आने वाले लोग केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही शिवलिंग और त्रिशूल की फूलों से बनी आकृतियाँ भी काफी आकर्षक हैं।

साथ ही, इस शो में बच्चों के लिए खास आकृतियाँ लगाई गई हैं, जैसे फूलों और सब्जियों (करेले आदि) से बनी जंगली जानवरों की आकृतियाँ। विशाल हाथी की आकृति भी बच्चों को बेहद पसंद आ रही है।

प्रवेश निशुल्क

इस फ्लावर शो में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकते हैं। पार्क को रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी पौधों से सजाया गया है, और साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी की गई है, जो शाम के समय शो को और भी खूबसूरत बना देती है।

प्रदर्शनी की खासियतें

शो को खास बनाने के लिए देश-विदेश की 120 से अधिक प्रजातियों के फूल प्रदर्शित किए गए हैं। साथ ही एक सेल्फी पॉइंट भी लगाया गया है, जिसे युवा वर्ग और परिवार के लोग केदारनाथ मंदिर और फूलों की कलाकृतियों के साथ जमकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। इसके अलावा, फूलों के साथ बागवानी के शौकीनों के लिए बीज, खाद, पौधे और खेती के उपकरण भी उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों द्वारा पौधों की देखभाल की सलाह भी दी जा रही है। बच्चों के लिए पेंटिंग और ड्राइंग कॉम्पिटिशन का भी आयोजन किया गया है।

सुरक्षा के इंतजाम

इस फ्लावर शो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पार्क में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है, और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क में 26 फरवरी से एक और फ्लावर शो आयोजित होगा, जो 1 मार्च तक चलेगा। इस शो में भी लाखों मौसमी फूलों का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही फूलों से बनाए गए आकर्षक आकृतियाँ, जैसे आयरनमैन, सुपरमैन और स्पाइडरमैन, बच्चों और युवाओं को आकर्षित करेंगी।

Read more:- नोएडा फ्लावर फेस्टिवल की 19 फरवरी से होगी शुरुआत

More From Author

Indore Accident News

Indore Accident News: बेकाबू स्कॉर्पियो ने 7 गाड़ियों को रौंदा,4 लोग गंभीर रूप से घायल

बुर्ज खलीफा पर छाया AI Impact Summit का जलवा,देखें VIDEO