अब इस विभाग मे हुए बंपर तबादले, ये अधिकारी किए गए इधर से उधर

अब इस विभाग मे हुए बंपर तबादले, ये अधिकारी किए गए इधर से उधर

भू तत्व एवं खनिकर्म विभाग में अफसरों के तबादले, जानिए

बागेश्वर :  नैनीताल के अधिकारी को कहां मिली तैनाती उत्तराखंड में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने अफसरों के तबादले किए हैं। नीताल जनपद में तैनात खान अधिकारी ताजबीर सिंह नेगी को खनन प्रशासन से संबंधित कार्यों के अलावा जिला बागेश्वर के विभाग से जुड़े प्रशासन से संबंधित कार्य का दायित्व दिया गया है।

भू तत्व एवं खनिकर्म विभाग ने अफसरों के तबादले किए हैं। ऊधमसिंह नगर में तैनात उप निदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी दिनेश कुमार को टिहरी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है।

नैनीताल जनपद में तैनात खान अधिकारी ताजबीर सिंह नेगी को खनन प्रशासन से संबंधित कार्यों के अलावा जिला बागेश्वर के विभाग से जुड़े प्रशासन से संबंधित कार्य का दायित्व दिया गया है।

टिहरी गढ़वाल में तैनात उप निदेशक/भूवैज्ञानिक डॉ. अमित गौरव को ऊधमसिंह नगर के खनन प्रशासन एवं भूविज्ञान से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बागेश्वर /अल्मोड़ा में तैनात उप निदेशक ज्येष्ठ खान अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को रुद्रप्रयाग में स्थानांतरित किया गया है।

ऊधम सिंह नगर में सहायक भूवैज्ञानिक पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार सिंह सजवाण को रुद्रप्रयाग में तैनात किया गया है।

More From Author

आज भी हिमालय के अभिभावक है रघुनंदन टोलिया

देहरादून में झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि की स्वीकृत, सीएम ने दिया पीएम क़ो धन्यवाद