October 2025 Movie Release List

October 2025 Movie Release List: अक्टूबर में ये 5 फिल्में होंगी रिलीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज

 

October 2025 Movie Release List: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं साथ ही इसी महीने कई ऐसी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं जो एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर हैं। आज हम ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। जानते हैं कब कौन सी फिल्म होगी रिलीज।

कंतारा: चैप्टर 1

October 2025 Movie Release List: सबसे पहले नंबर पर है कंतारा: चैप्टर 1 जो कि 2 अक्टूबर यानि दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रुक्मणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम जैसे किरदार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

दूसरे नंबर पर है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी। ये फिल्म भी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सबके चहेते रोहित सराफ सान्या मल्होत्रा के साथ नैन मटाके करते नजर आएंगे। वहीं इसमें वरुण धवन और जाहन्वी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

वैम्पायर सागा

तीसरे नंबर पर है वैम्पायर सागा जो कि 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज होगी। साथ ही इस फिल्म में अब्दुल अदनान, जुबेर के. खान, सना सुल्तान, बुशरा शेख, चेतन हंसराज, मुश्ताक खान, राजकुमार कनौजिया, अरुण बख्शी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में हॉरर के साथ रोमांस भी दिखने वाला है।

एक दीवाने की दीवानियत

चौथे नंबर पर है हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत। जो कि सिनेमा घरों में 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये फिल्म रोमांटिक के साथ सस्पेंस और थ्रिलर शामिल है।

थामा

पांचवें नंबर पर है थामा। जिसमें रश्मिका मंदाना, आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी शामिल हैं। बता दें ये हॉरर-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

Read more:- OTT Releases This Week: ओटीटी पर आएंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज़, मनोरंजन की होगी बरसात!

More From Author

OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: ओटीटी पर आएंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज़, मनोरंजन की होगी बरसात!

Pandit Chhannulal Mishra Death

Pandit Chhannulal Mishra Death: पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार