प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर विश्वासघात का लगाया आरोप

प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह ने बीते दिन देहरादून प्रेमनगर से कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित समारोह में शामिल होकर कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह समारोह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की ओर से किया गया था, जिसमें प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे।

प्रीतम सिंह ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर जमकर वार करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है, साथ ही डबल इंजन का नारा लगाने वाले भाजपा नेता व सरकार ने अपना एक भी जनता से किया हुआ वादा पूरा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या को सांस्कृतिक नगरी के लिए योगी ने मांगा जनता का सहयोग

बेरोजगारी आज भी अपने चरम शिखर पर पहुंची है, वहीं महंगाई भी दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, और कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान जनता राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए आतुर होकर बैठी है। समाज का हर एक वर्ग राज्य से भाजपा को बेदखल करके कांग्रेस को सत्ता सौंपना चाहता है, इसके साथ ही प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह ने नागरिकों से अपील करके कहा कि इस बार के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर परचम फैहराए।

सिमरन बिंजोला

More From Author

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट से किया बड़ा ऐलान

लॉकडाउन के बाद भी नहीं घटा देश के कई इलाकों का वायु प्रदूषण