OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: ओटीटी पर आएंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज़, मनोरंजन की होगी बरसात!

 

OTT Releases This Week: इस बार दशहरा वीकेंड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार रिलीज़ का सिलसिला शुरू हो रहा है। एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और हॉरर-इस हफ्ते सब देखने को मिलने वाला है। कुल 9 नई फिल्में और वेब सीरीज 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से शो और फिल्में आपके वीकेंड को खास बनाने वाली हैं।

1. 13th (SonyLIV, 1 अक्टूबर 2025)

यह सीरीज भारत की प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली की हकीकत को सामने लाती है। कहानी मशहूर NEET-JEE टीचर मोहित त्यागी की जिंदगी से प्रेरित है। गगन देव रियार एक ऐसे शिक्षक बने हैं जो प्रतिभाशाली हैं लेकिन असफलताओं ने उन्हें तोड़ दिया है। एक पुराना छात्र उनकी एड-टेक प्लेटफॉर्म बनाने में उनकी मदद चाहता है।

2. मद्रासी (Prime Video, 1 अक्टूबर 2025)

तमिल सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस की इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और बीजू मेनन लीड रोल में हैं, जबकि खलनायक के तौर पर विद्युत जामवाल का दम देखने को मिलेगा। कहानी एक ऐसे युवक की है जो मानसिक विकार से जूझ रहा है और किस्मत उसे एनआईए अफसर से मिलाती है। दोनों साथ मिलकर तमिलनाडु में हथियारों की तस्करी रोकने की कोशिश करते हैं।

3. द गेम: यू नेवर प्‍ले अलोन (Netflix, 2 अक्टूबर 2025)

द गेम: यू नेवर प्‍ले अलोन एक तमिल में बनी थ्रिलर सीरीज है. जिसमें श्रद्धा श्रीनाथ इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में गेम डेवलपर के रूप में नजर आती हैं। उनका नया प्रोजेक्ट उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा खतरा साबित होता है।

4.मैंने प्यार किया (Lionsgate Play, 3 अक्टूबर 2025)

यह मलयालम रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें प्रीति मुखुंधन और हृदु हारून की जोड़ी इसमें मुख्य भूमिका में है। साथ ही इस फिल्म में रोमांस के साथ, एक्शन भी है.

5. इंटरव्‍यू विद वैम्‍पायर सीजन 2 (Netflix, 30 सितंबर 2025)

एनी राइस के मशहूर उपन्यास पर आधारित यह शो अब अपने दूसरे सीजन के साथ लौटा है। कहानी लुई और क्लाउडिया की है जो 1940 के दशक में पेरिस पहुंचते हैं। यहां वे नए वैम्पायर किरदारों से मिलते हैं।

6. प्ले डर्टी (Prime Video, 1 अक्टूबर 2025)

मार्क वाह्लबर्ग स्टारर यह फिल्म डोनाल्ड ई. वेस्टलेक के मशहूर ‘पार्कर’ उपन्यासों पर आधारित है। कहानी एक मास्टर चोर की है जो अपनी टीम के साथ अब तक की सबसे बड़ी चोरी को अंजाम देने की कोशिश करता है। लेकिन हालात जल्द ही काबू से बाहर निकल जाते हैं।

7. जिनी, मेक अ विश (Netflix, 3 अक्टूबर 2025)

दक्षिण कोरिया की इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज में बे सूजी और किम वू-बिन मुख्य भूमिका में हैं। एक लड़की गलती से हजार साल पुराने जिन्न को जगा देती है और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

8. मॉन्स्टर: द एड गीन स्टोरी (Netflix, 3 अक्टूबर 2025)

रयान मर्फी की चर्चित मॉन्स्टर एंथोलॉजी का यह तीसरा हिस्सा है। इसकी कहानी 1950 के दशक में विस्कॉन्सिन का कब्र-लुटेरा और हत्यारे पर आधारित है.

9. स्टीव (Netflix, 3 अक्टूबर 2025)

किलियन मर्फी इस ड्रामा फिल्म में एक रिफॉर्म स्कूल के प्रिंसिपल बने हैं। वे उन बच्चों को संभालने की कोशिश करते हैं जिन्हें समाज ने आखिरी मौका दिया है। लेकिन खुद उनकी निजी जिंदगी भी मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों से भरी है।

More From Author

India-Sri Lanka CWC 25

India-Sri Lanka CWC 25 : अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने किया कमाल, 103 रनों की जबरदस्त साझेदारी!

October 2025 Movie Release List

October 2025 Movie Release List: अक्टूबर में ये 5 फिल्में होंगी रिलीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज