Pakistan PM Shehbaz Sharif: दुनियाभर में आतंकवाद और इस्लामिक कट्टरता को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शरीफ ने कहा कि हिंदू धर्म पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उनके इस बयान ने न केवल भारत को बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चौंका दिया है।
26 सितंबर 2025 को न्यूयॉर्क में आयोजित इस सत्र में शहबाज शरीफ ने भारत के साथ सभी लंबित मसलों पर “समग्र, व्यापक और परिणामोन्मुखी” वार्ता का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इसे अपना सबसे ईमानदार और गंभीर प्रस्ताव बताया।
ऑपरेशन सिंदूर पर झूठा दावा
अपने भाषण में शरीफ़ ने मई 2025 में भारत के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” का हवाला दिया और दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय विमानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इसके अलावा उन्होंने हिंदू धर्म और भारत की नीतियों को लेकर भी कई विवादास्पद आरोप लगाए। भारत ने पाकिस्तान के इस बयान को तुरंत खारिज करते हुए इसे “अवास्तविक नाटक” करार दिया। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान लगातार झूठ गढ़कर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ध्यान खींचने की कोशिश करता है, जबकि हकीकत यह है कि वह खुद आतंकवाद का गढ़ है।
भारत का कड़ा जवाब और वास्तविकता
भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान के दावे वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं और यह देश आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल है। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह आतंकवादी शिविर बंद करे और सभी लंबित मुद्दों को बातचीत के जरिए समाधान की दिशा में लाए।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की भूमिका
मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों की सहायता कर रहा है और जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां सिर्फ क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होनें यह भी बताया कि पिछले दशकों में इस हिंसा और आतंकवाद के कारण लगभग 40 हजार से अधिक लोगों की जानें गई हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा का ‘हमें चाहिए आजादी’ के नारे पर रिएक्शन; कहा-विघटनकारी ताकतों से प्रभावित युवाओं का प्रदर्शन

