पीएम की जनसभा गौलापार स्थित स्टेडियम में होने की संभावनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए अभी जगह निश्चित नहीं हो पायी है, स्पष्ट रुप से तय नहीं हुआ है कि मोदी की जनसभा कौन सी जगह पर करायी जाएगी। प्रधानमंत्री की जनसभा को रुद्रपुर के मैदान में कराए जाने की संभावनाएं भी देखने को मिली लेकिन रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शहर में सभा स्थल की तलाश की जा रही थी वहीं गौलापार में स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भी जनसभा कराएं जाने को लेकर बातचीत की जा रही है।

प्रधानमंत्री की चार दिसंबर को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड की जनसभा से उत्साहित भाजपा पार्टी वैसी ही जनसभा कुमाऊं में कराने के लिए पुरी तरह कार्यरत हो गयी है। भाजपा सरकार का इरादा प्रधानमंत्री की जनसभा का पूरे कुमाऊं में संदेश पहुंचाना है, ताकि आगामी चुनावों में अच्छा माहौल बन सके। हल्द्वानी में भी जनसभा कराने को लेकर तैयारी हो चुकी है, यहां पर एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता के अनुसार कोई मैदान नही है और कोविड को देखते हुए प्रशासन और पार्टी के पदाधिकारी इसको लेकर विचार कर रहे हैं।

डीएम धीरज गब्य्राल और एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी अपनी टीम के साथ जनसभा स्थल का चयन करने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गये। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पीएम की जनसभा करायी जा सकती है।

सिमरन बिंजोला

More From Author

 राजनीतिक दल जुटे सैन्य वोटरों को अपनी ओर लुभाने में

भाजपा प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में भेजेगी संकल्प पत्र