गोवा में कड़ी सुरक्षा के साथ शुरु हुआ मतदान

गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर आज मतदान शुरु हो चुका है इसके साथ ही यहां पर वोटिंग के लिए माननीयों का आना भी शुरु हो गया है यहां पर मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चौकस किया गया है पिछले चुनाव में यहां पर भाजपा को महाष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई के अलावा तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल हुआ था।

भाजपा को पिछली बार 17 कांग्रेस को 15, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को तीन तीन सीटेंग हासिल हुई थी इस बार यहां के चुनाव में कुल 301 प्रत्याशी मैदान में हैं यहां पर महिला मतदाताओं की तुलना पुरुषों की अपेक्षा अधिक है पीएम ने जिन राज्यों में मतदान हो रहा है उनके मतदाताओं से अपील की है कि मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार को चुने।

गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरने पिल्लै ने कहा है कि गोवा के लोग सहयोगी है कोई बड़ा राजनीतिक संघर्ष नहीं है चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे ECI और सभी राजनीतिक दल प्रशंसा के पात्र हैं मुझे उम्मीद है कि इस साल और लोग मतदान केंद्रों पर आएंगे।

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने भी गोवा के विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया है। प्रियंका ने ट्वीट कहा कि गोवा के मेरे सभी दोस्तों से अपील है कि विकास को ही चुनें ऐसी राजनीति को चुनें जो आपको सबसे पहले रखे अपने होने की आजादी को चुने, गोवा को चुने

आरती राणा

More From Author

जनसभा में हुए आचार संहिता के उल्लंघर करने वाले नेताओं पर हुआ मुकदमा

उत्तराखंड में शुरु हुआ 70 विधानसभाओं में मतदान