Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए अब बसों में मुफ्त सफर का तरीका बदल गया है। जी हां, कल ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च किया। इससे पहले Aam Aadmi Party सरकार के समय पिंक टिकट योजना चलती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है।
क्या है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल कार्ड है। इसे एक बार बनवाने के बाद महिलाएं और ट्रांसजेंडर यात्री दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी। बस में चढ़ते समय कंडक्टर को कार्ड दिखाना या मशीन पर टैप करना होगा। यह कार्ड मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा। इससे बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कहां-कहां चलेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?
यह कार्ड दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मान्य होगा। फिलहाल मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल इन बसों में ही मिलेगी। दिल्ली से बाहर रहने वाली, लेकिन दिल्ली में काम करने वाली महिलाओं को अभी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
क्या हैं शर्तें?
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु कुछ शर्तें तय की गई हैं। आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए। केवल महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 12 वर्ष निर्धारित की गई है। आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
कैसे बनवाएं कार्ड?
कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए डीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या पिंक सहेली पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होगी और 7 से 10 दिनों में कार्ड घर भेज दिया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन के लिए दिल्ली में तय किए गए 50 केंद्रों, डीटीसी डिपो, एसडीएम कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
सेंटर्स की लिस्ट
- उपायुक्त कार्यालय, मध्य जिला
- उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, नई दिल्ली जिला
- उपायुक्त कार्यालय, उत्तर-पूर्वी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, उत्तर-पश्चिमी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण जिला
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण-पश्चिमी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, पश्चिमी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण-पूर्वी जिला
- उपायुक्त कार्यालय, पुरानी दिल्ली जिला
- उपायुक्त कार्यालय, मध्य-उत्तर जिला
- उपायुक्त कार्यालय, बाहरी-उत्तर जिला
- एसडीएम कार्यालय, दिल्ली कैंट
- एसडीएम कार्यालय, आदर्श नगर
- एसडीएम कार्यालय, यमुना विहार
- एसडीएम कार्यालय, किराड़ी और नांगलोई जाट
- एसडीएम कार्यालय, महरौली
- एसडीएम कार्यालय, द्वारका
- एसडीएम कार्यालय, बदरपुर
- एसडीएम कार्यालय, बवाना
- दिल्ली परिवहन निगम, बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो
- डीटीसी बुराड़ी डिपो, परिवहन प्राधिकरण (बुराड़ी) के पास
- डीटीसी उत्तम नगर पास सेक्शन
- डीटीसी नेहरू प्लेस पास सेक्शन
- डीटीसी शादीपुर पास सेक्शन
- डीटीसी सिंधिया हाउस पास सेक्शन
- डीटीसी कश्मीरी गेट पास सेक्शन
- डीटीसी डिचोनकलां पास सेक्शन
- डीटीसी नंद नगरी पास सेक्शन
- डीटीसी वजीरपुर पास सेक्शन
- डीटीसी पीरागढ़ी पास सेक्शन
- डीटीसी द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
- डीटीसी सरोजिनी नगर पास सेक्शन
- डीटीसी हरि नगर-1 पास सेक्शन
- डीटीसी मंगोलपुरी पास सेक्शन
- डीटीसी पंजाबी बाग पास सेक्शन
- डीटीसी लाजपत नगर पास सेक्शन
- डीटीसी आजादपुर पास सेक्शन
- डीटीसी सुल्तानपुरी पास सेक्शन
- डीटीसी दिल्ली गेट पास सेक्शन
- डीटीसी रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन
- डीटीसी करावल नगर टर्मिनल
- डीटीसी हौज खास पास सेक्शन
- डीटीसी शाहदरा पास सेक्शन
- डीटीसी कंझावला पास सेक्शन
- डीटीसी साउथ कैंपस पास सेक्शन
- डीटीसी जामिया पास सेक्शन
- डीटीसी सीमापुरी पास सेक्शन
- डीटीसी नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन
- डीटीसी जेएनयू (JNU) पास सेक्शन
आवेदन के समय आधार कार्ड या वोटर आईडी, दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर जरूरी होगा। यह कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा, लेकिन खो जाने पर दोबारा बनवाने के लिए शुल्क लिया जा सकता है।
Read more:- राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की ‘Lakhpati Bitiya Yojana’,अब हर बिटिया बनेगी ‘लखपति’

