राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोपहर करीब एक बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल लेज (रिटा)  गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

वह रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से चंडी पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

यह भी पढे़ं- गंगा में डूबने से गाजियाबाद के दो पर्यटकों की मौत

राष्ट्रपति आज दोपहर वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर में कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से राजभवन गए। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

More From Author

 गंगा घाट पर उमड़ी भीड़ अमिताभ बच्चन को देखने

आज पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच