28 दिसंबर को फिरोजाबाद में प्रियंका गांधी करेंगी महिला शक्ति संवाद

आगामी विधनसभा चुनावों में कांग्रेस कि राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रिंयका गांधी वाड्रा महिलाओं का अधिक से अधिक समर्थन प्राप्त करने में लगी हुईं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला शक्ति संवाद के तहत 28 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में आगमन करेंगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम 28 दिसंबर को सिरसागंज के श्री गिरधारी इंटर कॉलेज परिसर में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना था कि वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मिली सूचना के मुताबिक तैयारी आरंभ कर दी गई है।

कांग्रेस नेता महिलाओं कि सभा से करेंगी वार्ता

28 दिसंबर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी फिरोजाबाद के सिरसागंज में आयोजित सभा में महिलाओं से वार्ता करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंक गांधी के कार्यक्रम कि तैयारियों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सचिव व वेस्ट यूपी प्रभारी रोहित चौधरी ने 23 दिसंबर को सिरसागंज पहुंचकर 5 विधानसभाओं से कांग्रेस के टिकट पर आवेदन करने वाले प्रत्याशियों से बातचीत की। वेस्ट यूपी प्रभारी रोहित ने समारोह के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग से भी सलाह-मशवरा किया।

यह भी पढ़ें-अयोध्या को सांस्कृतिक नगरी के लिए योगी ने मांगा जनता का सहयोग

समारोह के लिए शिक्षिकाओं से भी किया गया है संपर्क

शिक्षकों द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी को कहा है कि यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के महिलाओं से वार्ता समारोह में को अधिक से अधिक महिला शिक्षक भी सम्मिलित हों जिसके अंतर्गत महिला शिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है। सिरसागंज में महिला संवाद के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं व लड़कियों को एकत्रित करने का टार्गेट तय किया गया है।

अंजली सजवाण

 

More From Author

पीएम मोदी की 30 दिसंबर हल्द्वानी रैली में 2200 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

भाजपा विजय यात्रा के खुमाड़ पहुंचने पर दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन