राहुल गांधी 3 फरवरी को रायुपर में अमर जवान ज्योति की रखेंगे आधारशिला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अमर जावान ज्योति का निर्माण किया जाएगा सीएम भूपेश बघेल ने यह घोषण करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखेंगे बघेल ने कहा कि अमर जवान ज्योति की तर्ज पर शहीद जवानों और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों का स्मारक यहां बनाया जाएगा राहुल गांधी 3 फरवरी को स्मारक के लिए भूमि पूजन करेंगे। अमर जवान ज्योति का निर्माण चौथी बटालियन छत्तीसगढ़, सशस्त्र बव माना, रायपुर के परिसर में किया जाएगा।

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का बलिदानों का इतिहास रहा है कई महान नेता थे जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया पार्टी बलिदानों का सम्मान करना जानती है उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास गवाह है कि कोई भी समाज जो अपने शहीदों का सम्मान नहीं करता है वह समाज नष्ट हो गया है।

यह भी पढ़ें-क्रिपटोकरंसी’ निवेशकों की उड़ने वाली है नींद

इंडिया गेट से ज्योति हटाने पर बघेल ने किया असंतोष व्यक्त

अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट से हटाने के केंद्र के समय पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है लेकिन अब रायपुर में भी शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के उन सपूतों की शहादत का सम्मान करेंगे जिन्होंने वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीरों को भी हम नमन करेंगे।

आरती राणा

More From Author

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का मुद्दा उठा संगम तट से

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर किया ट्वीट