rajpal yadav press conference

जेल से बाहर आते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले Rajpal Yadav- राजा था, राजा हूँ और राजा ही रहूँगा

Rajpal Yadav चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें जेल से बाहर आने के बाद अक्षय कुमार के सेट पर देखा गया, वही इसके बाद उन्होंने मुंबई में अपने वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है, जिसमें उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और अपने केस पर खुलकर बात भी की है। आइए विस्तार से जानते हैं:

केस पर क्या बोले राजपाल यादव?

राजपाल यादव ने अपने केस पर खुलकर बात करते हुए बताया कि 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए उन्होंने बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये लिए थे। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और अब इस पैसे पर ब्याज लगकर यह राशि 10.40 करोड़ रुपये हो गई।

राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा कि माधव गोपाल ने जमानत राशि और प्रॉपर्टी के कागजात लेने से इनकार किया था और उनका उद्देश्य केवल राजपाल को जेल में देखना था। वकील ने दावा किया कि अगर माधव गोपाल ने जमानत राशि पहले ही ले ली होती तो यह मामला 2018 में ही खत्म हो गया होता।

राजपाल यादव ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म के निर्माता के लिए फ्री में काम किया था, जब प्रोड्यूसर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया और बताया कि उनके पास अगले 7 सालों में 1200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें कई बड़ी फिल्में शामिल हैं।

राजपाल ने कहा, ‘मेरे पास 10 फिल्में लाइन में हैं, जिनमें ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने फैंस और सहयोगियों से काफी मदद मिली, जिसमें सोशल मीडिया से लेकर बच्चों की गुल्लक तक से 1 करोड़ रुपये तक की मदद मिली।

राजपाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि उन्हें समाज के उन सभी लोगों का आभार है जिन्होंने उन्हें संकट के समय समर्थन दिया। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वे उनका धन्यवाद करते हैं और जल्द ही उन्हें उनकी मदद के लिए वह पैसे इज्जत के साथ लौटाएंगे।

राजपाल यादव ने अपने अंदाज में कहा, ‘मैं राजा की तरह जीना चाहता हूं और मजदूर की तरह काम करना चाहता हूं। राजा तो राजा होता है, चाहे वह जेल में हो या कहीं और, और मैं हमेशा राजा रहूंगा।’

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस के बीच एक्टर का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read more:- जेल से बाहर आते ही काम पर लौटे Rajpal Yadav,अक्षय कुमार संग जमाई महफिल

More From Author

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda शादी की खुशी में फैंस को बांटेंगे मिठाई!

Lucknow News

Lucknow News: लखनऊ में बंद बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में मिला युवक का शव