Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda शादी की खुशी में फैंस को बांटेंगे मिठाई!

साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में एक भव्य समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए। इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए कपल ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

फैंस को बांटेंगे मिठाई

विजय और रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे फैंस को मिठाई बांटने वाले हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वे मिठाई 21 शहरों और 16 मंदिरों में बांटेंगे। इसके लिए मिठाइयों से भरे ट्रक पूरे देश में भेजे जाएंगे। कपल ने पोस्ट में लिखा, ‘आप हमेशा हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। भारत में जश्न मिठाई और भोजन के बिना अधूरा है, इसलिए हम पूरे देश में प्यार और मिठाइयां भेज रहे हैं।’

कहाँ-कहाँ बांटी जाएगी मिठाई

विजय और रश्मिका ने बताया कि मिठाई 14 राज्यों के अलग-अलग शहरों में पहुंचाई जाएगी। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटका और पुदुचेरी शामिल हैं।

मंदिरों में अन्नदान भी होगा

अपनी शादी की खुशी में विजय और रश्मिका कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे, जिसमें भोज परोसा जाएगा। कपल ने उन मंदिरों के नाम भी साझा किए हैं, जहां वे अन्नदान करेंगे। इनमें अहमदाबाद का श्री श्री गोविंद धाम मंदिर, गुवाहाटी का श्री रुकमणि मंदिर, बेंगलुरु का शिवोहम मंदिर, वृंदावन का श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर, रायपुर का श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर और जयपुर का गोविंद देव जी मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिर शामिल हैं।

जल्द ही राणाबाली में आएंगे नजर

विजय और रश्मिका की शादी के बाद वे जल्द ही फिल्म राणाबाली में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज हुआ, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियां और पारंपरिक शादी के कपड़ों में उनकी भव्य एंट्री दिखाई गई है।

Read more:- Rashmika-Vijay की शादी के बाद Ranabaali का रोमांटिक गाना रिलीज

More From Author

LPG Price

LPG Price: होली से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, 1 मार्च से लागू हुए नए रेट

rajpal yadav press conference

जेल से बाहर आते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले Rajpal Yadav- राजा था, राजा हूँ और राजा ही रहूँगा