Rashmika-Vijay :अभिनेत्री Rashmika Mandanna और अभिनेता Vijay Deverakonda इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने नए जीवन की शुरुआत की। शादी के बाद दोनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सोमवार को कपल विजय के पैतृक गांव पहुंचा, जहां नई बहू का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें कि 4 मार्च को उनका वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
हैदराबाद और गांव में हुआ ग्रैंड वेलकम
सोमवार को विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका के साथ तेलंगाना स्थित अपने पैतृक गांव थुम्मनपेटा पहुंचे। वहां पूरे गांव ने नई जोड़ी का भव्य स्वागत किया। कपल ने अपने नए घर में गृह प्रवेश और सत्यनारायण पूजा की। इस दौरान रश्मिका सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
कपल ने गांव के लगभग 3000 लोगों के लिए प्रीतिभोज (दावत) का आयोजन भी किया। दोनों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में गांववाले इकट्ठा हुए। कपल ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया। शादी के बाद यह जोड़ा तिरुमाला तिरुपति मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने भी पहुंचा।
बच्चों को देंगे स्कॉलरशिप
विजय देवरकोंडा ने अपने एनजीओ ‘देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के जरिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने नगरकुरनूल जिले के अचंपेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 और 10 के छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद करना है, ताकि वे बिना किसी रुकावट के बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकें।
गांव में 3000 लोगों को खिलाया भोजन
तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले के अचंपेट डिवीजन पहुंचकर कपल ने गांववालों से मुलाकात की। इस दौरान करीब 3000 लोगों के लिए भोजन का आयोजन किया गया। विजय ने मंच पर आकर गांववालों को अपनी पत्नी रश्मिका से मिलवाया। रश्मिका ने भी सभी का धन्यवाद किया।
संगीत की तस्वीरें हुईं वायरल
मंगलवार को रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने भी कपल के लिए खास परफॉर्मेंस दी। रश्मिका ने पोस्ट में लिखा, ‘प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और रात भर डांस। यह अब तक की सबसे यादगार रात थी। विज्जू (विजय) और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे। परिवार भी हमें सरप्राइज देना चाहता था। अपने परिवारों को इतने अच्छे से डांस करते देख हम बेहद खुश और उत्साहित थे।’

सात साल की डेटिंग के बाद शादी
रश्मिका और विजय ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है। दोनों ने कोडावा और आंध्र रीति-रिवाजों से विवाह किया। उनका वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। अब फैंस को उनके वेडिंग रिसेप्शन लुक का इंतजार है।
यह भी पढ़ें:- ViRosh wedding reception: बिना कार्ड नहीं मिलेगी ViRosh के रिसेप्शन में एंट्री

