सीएचओ की नियुक्ति के लिए 664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

बता दे कि उत्तराखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति के लिए 664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। 20 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी।

प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचओ के 1604 पद स्वीकृत हैं। इसमें 940 सीएचओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत हैं। खाली पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को नोडल एजेंसी नामित किया है।

 

विश्वविद्यालय ने सीएचओ पदों के लिए 20 नवंबर को लिखित परीक्षा प्रस्तावित की है। यह परीक्षा देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में आयोजित की जाएगी।

 

 

More From Author

लैंसडौन का नाम बदलने की तैयारी, तो ‘कालौं का डांडा पर विचार ।

लापता दो प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार से तलाश शुरू,जानते है पूरी खबर।