देहरादून की दस सीटों पर रिजल्‍ट फाइनल

देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों के रिजल्‍ट फाइनल हो गए हैं। जिसमें से केवल चकराता को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। चकराता में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

देहरादून में सहसपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर 8244 वोटों से जीते हैं।

रायपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ 28947 वोट से जीते हैं।

कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर 20812 वोटों से जीती हैं।

ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल 19074 वोटों से जीते हैं।

मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 15189 वोट से जीते हैं।

डोईवाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला 28891 वोटों से जीते हैं।

चकराता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 9029 वोटों से जीते हैं।

विकासनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 5159 वोट से जीते हैं।

यह भी पढे़ं-  हारे बीजेपी प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी, 6500 वोटों से हारे धामी

धर्मपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली 10155 वोटों से जीते हैं।

राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजानदास 11035 वोटों से जीते हैं।

More From Author

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया

गोवा में भाजपा बनाएगी बहुमत के साथ सरकार गोवा के भाजपा