विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों ने आज आर्टिकल 14 का मास्क पहन कर धरना प्रदर्शन किया

विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों ने आज आर्टिकल 14 का मास्क पहन कर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि कोटिया कमेटी की महज 20 दिन की जांच के बाद 2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी गईं, जबकि इससे पहले के कर्मचारियों को विधिक राय के नाम पर क्लीन चिट दे दी गई।

कर्मचारियों ने कहा कि मामले यदि कोई सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो इसके विरोध में आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। तो इस कार्रवाई से गुस्साए कार्मिकों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। जिससे दो महिलाएं बेहोश हो गई। बर्खास्त कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

तो वही बर्खास्त कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो विधानसभा अध्यक्ष के घर के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। उन्हें न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

More From Author

कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने ली बैठक,बूस्टर डोज के लिए व्यापक स्तर पर चलाया जाए अभियान

हिमाचल प्रदेश में सरकार ने 6 बहुतकनीकी कॉलेज,14 आईटीआई, 2 आयुर्वेदिक अस्पताल समेत 43 आयुर्वेदिक संस्थाओ को किया बंद