Salim Khan

Salim Khan की तबीयत बिगड़ी, सोमी अली ने किया भावुक पोस्ट

Salim Khan: बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की कल अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उन्हें आईसीयू (ICU) में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस बीच, फिल्मी सितारे भी उनकी तबीयत का हाल लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सोमी अली का भावुक पोस्ट

Salim Khan की बीमार होने की खबर सुनकर सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली काफी भावुक हो गईं। सोमी, जो अक्सर सलमान खान पर निशाना साधती रहती हैं, ने सलीम खान के लिए एक बेहद सम्मानजनक पोस्ट लिखा। सोमी ने उन्हें ‘पिता समान’ बताते हुए कहा,’यह सुनकर मेरा दिल बैठ गया कि वे अस्पताल में हैं। उन्होंने मुझे हमेशा बेटी जैसा प्यार दिया। उन्होंने मुझे सिखाया कि इंसानियत और सच्चाई किसी भी धर्म या कहानी से बड़ी होती है।’

सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर, हालत स्थिर

डॉक्टरों के अनुसार, सलीम खान को मंगलवार सुबह अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है।

अस्पताल पहुंचा पूरा खान परिवार

सलीम खान की सेहत की खबर मिलते ही पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच गया है। सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा खान और दामाद अतुल अग्निहोत्री को अस्पताल के बाहर देखा गया। इसके अलावा, सलीम खान के पुराने जोड़ीदार और मशहूर लेखक जावेद अख्तर भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे चिंता में अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं।

सिनेमा जगत के लेजेंड

सलीम खान ने ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कालजयी फिल्में लिखकर भारतीय सिनेमा का इतिहास बदला है। पिछले साल 24 नवंबर को उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। फिलहाल, सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Read more:- Maharashtra News: परिवार के सामने से युवती को उठा ले गए बदमाश, विरोध में पुणे-सोलापुर हाईवे जाम

More From Author

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : बैडमिंटन खेलते वक्त कारोबारी की Cardiac arrest से मौत

Galgotias University

Galgotias University का ‘ओरियन’ रोबोट निकला ‘Unitree’, एक्सपो से हटाया गया स्टॉल