Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान खान, बोले- ‘हमने ही-मैन खो दिया’

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार रात बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। शो का खिताब गौरव खन्ना ने अपने नाम कर लिया है। फिनाले में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए पवन सिंह, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स भी पहुंचे। जहां मंच पर मस्ती और उत्साह का माहौल था, वहीं एक क्षण ऐसा भी आया जिसने सबको भावुक कर दिया। दरअसल, आज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का जन्मदिन है। बता दें कि बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था। इस मौके पर सलमान खान उन्हें याद करते हुए भावुक हो उठे।

सलमान खान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने कहा, ‘हमने ही-मैन को खो दिया है। हमने एक बहुत अच्छे इंसान को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धर्मजी जैसा कोई और हो सकता है। उन्होंने अपनी जिंदगी बहुत ही शानदार तरीके से जी। उन्होंने हमें सनी, बॉबी और ईशा जैसे बच्चे दिए।

जब से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, वह सिर्फ काम करना चाहते थे। उन्होंने बहुत सारी फिल्में कीं। मेरे करियर में भी मैंने हमेशा धर्मजी से ही सीख ली है। उनका मासूम चेहरा और मजबूत बॉडी उनकी पहचान थी। उनका वही चार्म आखिरी तक रहा। धर्मजी, आपको हमेशा याद करेंगे।’

उन्होंने आगे बताया कि जिस दिन धर्मजी का निधन हुआ, उसी दिन मेरे पिता का जन्मदिन था। और अब, जब उनका जन्मदिन आने वाला है, तो उस दिन मेरी माँ का जन्मदिन है। अगर मुझे इतना दुख हो रहा है, तो उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी।

सलमान ने प्रेयर मीट के बारे में कहा, ‘दो अंतिम संस्कार बहुत ही सम्मान और गरिमा के साथ किए गए- एक सूरज बड़जात्या की मां का और दूसरा धर्मेंद्र जी का। धर्मेंद्र जी की प्रार्थना सभा बहुत ही सादगी और सम्मान के साथ हुई। हर कोई रो रहा था, लेकिन माहौल में शांति और अनुशासन था। सनी और बॉबी को मेरा सलाम। हर अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा इतनी ही सुंदर और सम्मानजनक होनी चाहिए।’

Read more:- Bigg Boss 19 की क्रिस्टल-जड़ी ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने

More From Author

Bahraich Wolf Attack

Bahraich Wolf Attack : रात के सन्नाटे में मासूम को उठा ले गया खूंखार भेड़िया

Bigg Boss 19 WINNER

शांत स्वभाव और समझदारी से गौरव खन्ना ने जीता ‘Bigg Boss 19’ का खिताब