खतरे के निशान से 17 सेमी ऊपर बह रही  सरयू ।

बता दे की सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।तो  बुधवार को केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार सरयू खतरे के निशान 92.73 मीटर से 17 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तो केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार सरयू में अब तक गिरजा, शारदा व सरयू बैराज से करीब तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।और इसके चलते एक बार फिर आपदा प्रभावित गांव सुविका बाबू, विशनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, टेढवा, भुअरिया, कुर्मीयाना आदि गांव की तरफ पानी तेजी से फैल रहा है।

 

तो सरयू के तटवर्ती गांव में 27 सितंबर को डीएम प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया था। और यहां कुर्मियाना गांव के ग्रामीणों में भी राहत किट दे देने का निर्देश दिया था। तो आपदा प्रभावित गांव में दाव व एंटी लार्वा का छिड़काव तो हो गया था। लेकिन एक बार फिर अगर बाढ़ आई तो बची-खुची धान व गन्ने की फसल का बर्बाद हो जाएगी।

 

 

More From Author

महंगी हुई बिजली अब देना होगा 6.5 फीसदी सरचार्ज

अब ‘दृश्यम 2’ का इंतजार