सड़क हादसे में घायल SDM का हुआ निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया शोक

उत्तराखंड  : उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर की तत्कालीन एसडीएम संगीता कनौजिया का निधन हो गया है। संगीता कनौजिया हरिद्वार में लक्सर में एसडीएम पद पर तैनात थी। कुछ महीने पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गई थी। जिसके बाद से ही उनका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर सीएम धामी ने दुख जताया है। सीएम पुष्कर सिंह  धामी ने कहा- कुछ माह पूर्व हुई दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लक्सर की तत्कालीन SDM संगीता कनौजिया जी का एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

More From Author

छिन गया अनुपमा से न.1 का ताज, टीआरपी लिस्ट में ये शो बना सरताज

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज , होंगे कई फैसले। ,देखे खबर