भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का चयन

आगामी 3 मई से 9 मई तक इंग्लैंड दौरे के लिए इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन की और से 9 सदस्यीय भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी है। इस 9 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 24 वर्षीय और 19 वर्षीय दो खिलाड़ी और एक गोल गाइड का चयन किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी दृष्टि दिव्यांग हैं और इनको फुटबॉल का प्रशिक्षण राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में दिया गया है. दोनों खिलाड़ी और गोल गाइड का भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में चयन के बाद संस्थान में खुशी का माहौल है। यह टीम इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के गोल गाइड और सहायक कोच नरेश नयाल ने ईटीवी भारत को फोन पर दी जानकारी में बताया कि इंग्लैंड दौरे के लिए ब्लाइंड फुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के दो खिलाड़ी 19 वर्षीय शिवम सिंह नेगी और 24 वर्षीय सोवेंद्र सिंह भंडारी का चयन हुआ है।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड में आधी रात को घर में घुसे 12 डकैत, महिलाओं को पीटा

शिवम सिंह नेगी मूल रूप से पौड़ी जिले और सोवेंद्र सिंह भंडारी उत्तराकाशी जिले के कल्याणी गांव के रहने वाले हैं. वहीं संस्थान के नरेश नयाल इस टीम में बतौर गोल गाइड और सहायक कोच के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे। नरेश रयाल ने बताया कि भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ सेंट जॉर्ज शहर के स्टेडियम में तीन मैच खेलेगी, जो कि विश्व का पैरा गेम्स का सबसे उम्दा स्टेडियम है।

 

More From Author

उत्तराखंड में आधी रात को घर में घुसे 12 डकैत, महिलाओं को पीटा

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी