देहरादून डीजी हेल्थ कार्यालय में रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय देहरादून के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को विजिलेंस ने आज छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय देहरादून का वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल उनसे 8,500 रिश्वत मांग रहा था, जिसमें से 2500 रुपए वह दे चुका है।
आज विजिलेंस देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल के 6,000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

More From Author

बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या पर सीएम योगी सख्त, परिजनों से मिलकर कहा- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

RBI का कड़ा एक्शन: Finserv कंपनी पर कार्रवाई, इन बैंकों को चुकाना होगा जुर्माना