Sitapur News

Sitapur News: फूड प्वाइजनिंग से कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 8 छात्राएं अस्पताल में भर्ती

Sitapur News: सीतापुर के रेउसा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ शुक्रवार देर शाम फूड पॉइजनिंग से आठ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को तीव्र पेट दर्द, उलझन, सिर चकराने और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएँ हुईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल रेफर किया गया।

खाना खाने वाली जिन 8 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, उनके नाम इस प्रकार हैं-

  • सुहानी पुत्री रामदुलारे, निवासी कुसम्हौरा
  • सालनी पुत्री बुद्धू, निवासी थानगांव
  • जुगनी पुत्री रामनारायण, निवासी बजेहरा पुरवा
  • ज्योति रस्तोगी पुत्री राजेश कुमार, निवासी बंभनावा
  • पल्लवी पुत्री रामचंद्र, निवासी सेमरा
  • अंशिका पुत्री मनोरमा, निवासी बरी
  • शशि पुत्र किशोर कुमार, निवासी विजेहड़ा
  • अंकिता पुत्री घनश्याम

वार्डन की मदद से सभी छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेउसा में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। लेकिन दो घंटे तक उपचार चलने के बाद भी छात्रों की हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भोजन के नमूनों को सुरक्षित कर जांच हेतु भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई, ताकि फूड पॉइजनिंग के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही मामले की जांच करते हुए डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने जांच टीम गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल छात्राओं का इलाज जारी है और उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। घटना के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Read more:- Indigo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच पटना-दरभंगा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू

Also Follow HNN24x7 on Youtube

More From Author

AI Murder Case

AI Murder Case: ChatGPT ने उकसाया, बेटे ने मां की हत्या की, मामला दर्ज

Viral Maggi Capsule

क्या Viral Maggi Capsule सच है या AI, मैगी इंडिया ने बताई सच्चाई