_Sukesh Chandrashekhar

जेल से Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline को दिया वैलेंटाइन गिफ्ट

Sukesh Chandrashekhar : आज देश भर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है और इस मौके पर जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सुकेश ने जेल की सलाखों के पीछे होने के बावजूद अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस के लिए अपना प्यार जताते हुए उन्हें एक शानदार एयरबस H-सीरीज़ हेलीकॉप्टर तोहफे में दिया है।

इसके साथ ही उसने जैकलिन के लिए एक लंबा और प्यारा लव लेटर भी लिखा है, जिसमें उसने अभिनेत्री को ‘माई बेबी बोम्मा’, ‘वावा’, ‘एंजेल’ और ‘जैकी’ जैसे कई प्यार भरे नामों से पुकारा है। सुकेश ने अपने लेटर में लिखा कि भले ही जेल की दीवारें उन्हें अलग कर रही हैं, लेकिन उसका दिल हर धड़कन के साथ सिर्फ जैकलिन का नाम लेता है। उसने अपने प्यार की तुलना रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा और लैला-मजनू जैसी मशहूर जोड़ियों से भी की है।

सुकेश ने अपने इस लेटर में जेल में होने का दुख जताते हुए जैकलिन से वादा किया है कि वह जल्द ही सब कुछ ठीक कर देंगे और उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे। उसने स्पष्ट किया है कि जैकलिन के लिए खरीदा गया यह कस्टम-इंटीरियर्स वाला एयरबस हेलीकॉप्टर उसके किसी अपराध की कमाई से नहीं, बल्कि उसकी मेहनत की कमाई से लिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि जैकलिन इसे कानूनी मामलों के कारण तुरंत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी।

दूसरी तरफ, जैकलिन फर्नांडीस का रुख सुकेश के दावों से बिल्कुल अलग है। अभिनेत्री ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि उनका सुकेश के साथ अब कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है और उन्हें उसकी तरफ से कोई गिफ्ट्स नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के बड़े मामले में जेल में बंद है, जिसमें जैकलिन समेत बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों के नाम भी सामने आए थे।

Read more:- Udyog Bhawan मेट्रो स्टेशन कहलाएगा अब सेवा तीर्थ

More From Author

Udyog Bhawan

Udyog Bhawan मेट्रो स्टेशन कहलाएगा अब सेवा तीर्थ