Surat Temple Washroom Suicide: गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डिंडोली इलाके के सणिया कनाडे रोड पर स्थित स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम में दो सहेलियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत छात्राओं की पहचान 18 वर्षीय रोशनी और 20 वर्षीय ज्योत्सना के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सुसाइड से पहले एक छात्रा ने मोबाइल पर आत्महत्या का तरीका सर्च किया था।
बता दें ये घटना शुक्रवार, 6 मार्च की है। रोशनी और ज्योत्सना बचपन की पक्की सहेलियां थीं और साथ में कॉलेज पढ़ती थीं। शुक्रवार सुबह 7:00 बजे दोनों कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक वापस नहीं लौटीं। जब परिजनों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया। घबराए हुए परिवार वालों ने दोपहर 3:00 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
लोकेशन ट्रेस करने पर खुला राज
पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की, तो उनकी अंतिम लोकेशन स्वामीनारायण मंदिर के पास मिली। पुलिस और परिजन जब मंदिर पहुंचे तो वहां उनकी स्कूटी खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि दोनों छात्राएं सुबह 7:15 बजे मंदिर में दाखिल हुई थीं और 7:30 बजे बाथरूम की तरफ गई थीं। बाथरूम अंदर से बंद था और लाइट जल रही थी। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो दोनों के शव अंदर पड़े मिले।
एआई पर सर्च किया सुसाइड का तरीका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि एक मोबाइल से डिजिटल फुटप्रिंट्स मिले हैं। जिसे पता चला है कि रोशनी ने सुसाइड करने से पहले ChatGPT जैसे एआई प्लेटफॉर्म पर ‘How to Commit Suicide’ सर्च किया था।
वही पुलिस को बाथरूम से जहर की पुड़िया मिली हैं। और दवा की तीन खाली बोतलें और इंजेक्शन की सिरिंज बरामद हुई हैं। आशंका है कि छात्राओं ने जहरीली दवा का ओवरडोज लेकर अपनी जान दी।
पुलिस कर रही है जांच
डिंडोली पुलिस ने फिलहाल ‘अकस्मात मृत्यु’ (AD) का मामला दर्ज किया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और विसरा के नमूने फोरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन दोनों सहेलियों ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।
यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में धुएं से भरा केबिन

