T20 WC 2026: टीम इंडिया ने रविवार को इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। जीत के जश्न का माहौल दिल्ली से लेकर यूपी तक नजर आया। वही इस शानदार जीत के बाद ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे।
उन्होंने भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेककर देश की सफलता और टीम के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने टीम इंडिया के लिए जयकारे लगाए और खिलाड़ियों को बधाई दी।
वही बीती रात फाइनल की जीत के बाद टीम के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ मैदान में जश्न मनाते नजर आए। देखें तस्वीरें:-
हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए। हार्दिक ने अपनी जीत का श्रेय माहिका को देते हुए कहा कि माहिका के आने से उनकी ज़िंदगी बदल गई है। तब से बस जीत पर जीत मिल रही है और उनके आने के बाद सब कुछ अच्छा हो रहा है। उन्होंने इशारे में माहिका को अपनी मिसेज (पत्नी) का टैग दिया। माहिका हार्दिक के गाल पर विक्ट्री किस देती दिखीं।

गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा और बेटियों के साथ बेहद खुश दिखे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ़ दिखाई दे रही थी।

युवा बल्लेबाज ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ जीत का लुत्फ़ उठाते दिखे।
‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन और मां दलजीत के साथ जश्न मनाते नजर आए।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा के साथ चमचमाती ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
स्टेडियम के बाहर और कई शहरों में फैंस ने जीत का जश्न मनाया। जम्मू, रांची, पटना और तिरुवनंतपुरम में लोग भारतीय टीम की जर्सी पहनकर सड़कों पर उतरे। तिरंगा लहराते हुए लोग ढोल-थाप पर नाचते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते रहे।
Read more:- T20 World Cup: शाहरुख से लेकर सनी देओल तक, इंडियन टीम की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड

