Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल शो से निकलने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उन्हें काफी अमीरी की चर्चा करते देखा गया है और उन्होंने बताया कि वे घर में लगभग 800 साड़ियां लेकर आई हैं। लेकिन तान्या मित्तल अब अपने ही फैले जाल में फंस गई हैं। जी हां, तान्या मित्तल की एक डिज़ाइनर ने उन पर कपड़ों का भुगतान न करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, डिज़ाइनर रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तान्या मित्तल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिद्धिमा ने दावा किया कि उन्होंने तान्या को करीब 800 साड़ियां और लहंगे भेजे थे, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि तान्या की टीम उनके मैसेज को इग्नोर कर रही है और उन्हें बेवकूफ समझ रही है।
रिद्धिमा ने लिखा, ‘मैंने हमेशा तान्या मित्तल का सपोर्ट किया है। मेरे सभी इंटरव्यू, रिकॉर्ड किए गए बाइट्स और सेलिब्रिटी वोटिंग वीडियो इसे साबित करते हैं। मैंने उनके लिए कपड़े सोर्स किए, लेकिन अब हम पर एटीट्यूड दिखाया जा रहा है।’

डिजाइनर ने आगे कहा कि स्टाइलिस्ट और डिज़ाइनर में बड़ा अंतर होता है। ‘मैं स्टाइलिस्ट हूं। पूरे एक हफ्ते तक हर साड़ी और लहंगा मैंने भेजा है। सभी कपड़े महंगे थे, आप खुद ब्रांड चेक कर सकते हैं। अब तक कुछ भी वापस नहीं किया गया है। सब कपड़े उनकी पसंद के मुताबिक बनाए गए थे, लेकिन उन्होंने एक बार भी तारीफ नहीं की। अब मुंह बना रही हैं और टेलर या डिजाइनर की बातें कर रही हैं। यह कैसा बर्ताव है?’

रिद्धिमा ने आरोप लगाया कि तान्या को भेजे गए कपड़े महंगे थे। हर साड़ी की कीमत लगभग 50 हजार रुपए थी, जबकि लहंगे की कीमत लगभग 58 हजार रुपए थी। इसके बावजूद तान्या ने भुगतान नहीं किया। रिद्धिमा ने कहा कि तान्या की टीम ने धमकी भी दी कि अगर आउटफिट समय पर नहीं भेजे गए तो भुगतान नहीं किया जाएगा।
Also Follow HNN24x7 on Youtube
Read more:- Tanya Mittal ने नीलम गिरी को किया अनफॉलो, बोली- बुराई करती थी

