Indigo Flight Cancel: इंडिगो की उड़ान रद्द होने के कारण देशभर में हलचल मची हुई थी। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कोई अपनी शादी के रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाया तो किसी को ऑफिस जाने में दिक्कत हुई। ऐसे ही एक मामला सामने आया है, जिसमें फ्लाइट कैंसिल होने के कारण पिता ने पूरी रात 800 किमी कार चलाकर बेटे को मंजिल तक पहुंचाया।
जी हाँ, यह किस्सा हरियाणा के रोहतक जिले के मायना गांव का है, जहाँ 17 साल के बेटे आशीष को समय पर इंदौर पहुंचाने के लिए रातभर कार चलाकर 800 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। बता दें कि आशीष 12वीं कक्षा के छात्र हैं और वे परीक्षा से पहले कुछ दिन छुट्टी पर घर आए थे। 6 दिसंबर को उनका सम्मान समारोह था और 8 दिसंबर से उनकी प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली थी। परिवार ने पहले से दिल्ली से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट बुक की थी, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्हें पता चला कि फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।
फ्लाइट रद्द होने के बाद परिवार ने ट्रेन से यात्रा करने की कोशिश भी की, लेकिन तत्काल कंफर्म टिकट नहीं मिल पाई। ऐसे में राजनारायण पंघाल ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने तय किया कि बेटे की परीक्षा या सम्मान समारोह किसी भी हाल में मिस नहीं होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कार से ही इंदौर के लिए रातभर का सफर तय किया।
राजनारायण ने बताया कि दिल्ली से इंदौर की दूरी लगभग 800 किलोमीटर है और इसे पूरा करने में सामान्यत: 12-14 घंटे लगते हैं। लेकिन बेटे की परीक्षा और सम्मान समारोह की वजह से उन्होंने लगातार ड्राइव करते हुए रातभर यह सफर तय किया। अगली सुबह आशीष समय पर इंदौर पहुंच गए और उनका कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा, ‘फ्लाइट कैंसिल होने की खबर ने हमें बहुत परेशानी में डाल दिया। परीक्षा बच्चे के भविष्य से जुड़ी है। मैंने इस खबर के बाद फैसला किया कि चाहे रात भर ड्राइव करनी पड़े, लेकिन बेटे को समय पर इंदौर पहुंचाना है।’
दरअसल, इंडिगो की कई फ्लाइट्स हाल ही में पायलटों की कमी और डीजीसीए द्वारा लागू नए नियमों के कारण रद्द हुई थीं। पायलटों को अब 48 घंटे आराम देना जरूरी है, जिसके कारण कई रात की उड़ानों में समस्या आई और एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read more:- Indigo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच पटना-दरभंगा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू
Also Follow HNN24x7 on Youtube

