Tere Ishk Mein Collection: सिनेमा घरों में आए दिन नई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ती नजर आती हैं, ऐसे में अब इसमें एक और फिल्म का नाम शामिल हो गया है। जी हाँ, इस समय सिनेमा घरों में साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ गज़ब ढा रही है। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 5 दिन हुए हैं और अब तक यह तेजी से 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। बता दें कि फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई थी और वीकेंड के साथ वीकडे पर भी सबका दिल जीत रही है।
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रविवार को फिल्म ने 19 करोड़ की कमाई की और सोमवार को 8 करोड़। पहले दिन फिल्म ने 22 करोड़ और दूसरे दिन 21 करोड़ के आसपास वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वीकेंड तक फिल्म ने 45 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार तक फिल्म ने लगभग 77.75 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली थी। यानी रविवार और सोमवार को मिलाकर ‘तेरे इश्क में’ ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक लगभग 6 करोड़ की कमाई की है। फिल्म अब वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 23 करोड़ और कमाई करनी है।
सोमवार को कमाई
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने सोमवार को लगभग 8.75 करोड़ कमाए। रविवार की 19 करोड़ कमाई के बाद यह थोड़ा कम है, लेकिन सोमवार को लोग काम पर होते हैं इसलिए 8 करोड़ की कमाई अच्छी मानी जा रही है। फिल्म के हिट होने का कारण धनुष की दमदार एक्टिंग, इमोशनल कहानी और बेहतरीन म्यूजिक है। सोमवार के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा गिरावट नहीं आई। शुरुआती अनुमान के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को लगभग 2.13 करोड़ की कमाई की।
5 दिनों का कुल कलेक्शन
फिल्म ने अपने 5 दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है और कुल कलेक्शन अब 75 करोड़ से ज्यादा हो गया है। शुक्रवार को फिल्म ने 16 करोड़, शनिवार को 17 करोड़, रविवार को 19 करोड़ कमाए। सोमवार को 8.75 करोड़ कमाई हुई और मंगलवार को भी फिल्म ने अपनी कमाई जारी रखी। ‘तेरे इश्क में’ अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है।

