PKL 2022 का 108वां मुकाबला पुनेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।पुनेरी पलटन ने PKL 2022 में 18 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 मैच जीते हैं, 4 मैचों में उन्हें हार मिली है और दो मुकाबले उनके टाई के जरिए समाप्त हुए हैं। 69 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं।
गुजरात जायंट्स ने PKL 2022 में अभी तक 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 5 मैच जीते हैं और 11 मैचों में उन्हें हार मिली है। एक मैच उनका टाई के जरिए खत्म हुआ। वो पॉइंट्स टेबल में इस समय 11वें स्थान पर हैं और लगातार 6 मैच वो हारे हैं।

