तहसील दिवस से नदारद दिखे फरियादी

जनता की समस्या को सुनने और उनका निस्तारण करने के लिए तहसील दिवस लगाया जाता है।  लोगों की समस्या को तत्काल निपटाया जाए। जनपद नैनीताल के कालाढूंगी तहसील दिवस के मौके पर आज फरियादियों की कमी रही तो वंही जल संस्थान के अधिकारी तहसील दिवस से नदारद रहे वही तहसीलदार कालाढूंगी प्रियंका रानी ने बताया कि आज तहसील दिवस में सिर्फ 3 लोग ही अपनी शिकायत लेकर आये थे जिसमे से तीनों शिकायते पानी की किल्लत के बावत शिकायत रही।

यह भी पढे़ं- उत्तराखंड में 10 जून से फिर शुरू होगा ‘हर घर दस्तक’ अभियान

कालाढूंगी तहसील के अधिवक्ताओं ने भी तहसील परिसर मैं पानी की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज की जिसमे बताया गया कि खुद तहसील परिसर मैं ही पानी की समस्या बनी हुई है। कालाढूंगी तहसीलदार प्रियंका रानी ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को फ़ोन वार्ता के माध्यम से पानी की समस्या के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

More From Author

8 महीने की बच्ची के साथ गायब महिला का मिला शव

बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी