देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लिया है- सीएम धामी ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जबरन धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है। देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लिया है।

सीएम ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सबसे पहले समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन किया। समिति सभी वर्गों से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार कर रही है। सीएम ने कहा कि धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है।

और देवभूमि में जबरन धर्मांतरण एक गंभीर मामला है, जो नहीं होना चाहिए। इसके लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लिया है। मंत्रिमंडल में सरकार ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी दी है, जिसमें जबरन धर्मांतरण के लिए 10 साल तक सजा का प्रावधान किया जाएगा।

More From Author

टेरर फंडिंग के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नो मनी फॉर टेरर ।

राज्य को मिली सौगात खेल मंत्रालय ने केआईएससीई रूप में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को दी मंजूरी ।