सामने आया “खतरों के खिलाड़ी सीजन 12” के विनर का नाम, जानें किसकी कार की चाबी हाथ में लिए फोटो हुई वायरल

मनोरंजन :   टीआरपी लिस्ट मे हमेशा टॉप पर रहने वाले रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का फिनाले होने जा रहा है। 25 सितंबर को 2022 को “केकेके12” का फिनाले होने वाला है। रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैसल शेख और तुषार कालिया ने फाइनलिस्ट में अपना जगह बनाई है। फिनाले में इन सभी के बाच मुकाबला देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा। इसी बीच विनर का नाम सामने आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक “खतरों के खिलाड़ी सीजन 12” की ट्रॉफी तुषार कालिया ने रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर और फैसल शेख को पीछे छोड़ अपने नाम की है। तुषार कालिया को सोशल मीडिया पर भी जमकर बधाईयां दी जा रही हैं। इसके साथ ही तुषार कालिया की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वो एक शख्स के साथ शो की तरफ से मिली स्विफ्ट कार की चाबी लिए हुए नजर आ रहें हैं। जिसके बाद उनके शो के विनर होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

More From Author

दहेज के लिए सास और ननंद ने तवे से महिला को जलाया , हरीश रावत ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना

Ankita Murder Case में आरोपियों के जुर्म कबूलने से हुआ बड़ा खुलासा, देखिए खबर