
जिसमे पता चला कि रिसॉर्ट ओनर पुलकित आर्य और अन्य आरोपी अंकिता पर कस्टमर से सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाते थे। यह बात अंकिता ने अपने कुछ साथियों को बता दी थी। इसी सम्बन्ध को लेकर अंकिता और आरोपी उसे अपने साथ दोपहिया वाहन में घुमाने के लिए ले गए थे जहां रास्ते में उनके बीच कहासुनी हुई। इस दौरान उनके बीच हाथापाई भी हुई। जिससे अंकिता को धक्का लगा और वो नहर में गिर गई। आरोपित अंकिता को ऐसे ही छोड़ वापस रिसॉर्ट आ गए।
खबर के अनुसार पुलिस पूछताछ में ओरापितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


Ankita Murder Case : ऋषिकेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है जहां गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट से बीते 5 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई अंकिता भंडारी मामले में Police को बडी कामयाबी मिली है। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी हरिद्वार के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं।