प्रदेश सरकार अब गांवों में करेगी बिजली पैदा सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर रियायतें तेज

बता दें कि प्रदेश सरकार अब गांवों में बिजली पैदा करेगी। ऐसे 1000 गांवों का चिन्ह्किरण शुरू कर दिया गया है, जहां सरकार सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर विशेष रियायतें देगी। बता दें कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सरकार सौर ऊर्जा की दिशा में कई अहम कदम उठाने जा रही है।

तो वही सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि प्रदेश में नई सौर ऊर्जा नीति बन रही है जो कि इसी दिन लागू कर दी जाएगी। इससे 2000 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन की राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा, एक हजार गांवों को सोलर गांव घोषित किया जाएगा।

इन गांवों का चिन्ह्किरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उरेडा की टीमें हर जिले में ऐसे गांवों को चिन्ह्ति कर रही हैं, जहां इन सूरज की रोशनी अधिकतम समय रहती है। जो भी गांव सोलर ग्राम घोषित होंगे, वहां सोलर प्रोजेक्ट लगाने वालों को सरकार विशेष रियायतें देगी।

More From Author

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत -भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा