अग्निपथ को लेकर युवाओं में दिखा आक्रोश, 500 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा

अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर के युवा सड़क पर हैं। उत्तराखंड में भी कई जगहों में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को दस जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के पुतले फूंके। अग्निपथ योजना (टीओडी) के खिलाफ उत्तराखंड में भी युवाओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दस जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के पुतले फूंके। पुलिस ने भी सख्ती बरतते हुए करीब 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए।

डीजीपी के आदेश के तहत सभी जिलों में पुलिस अलर्ट रही। देहरादून और रुड़की में रेलवे स्टेशनों पर भारी फोर्स तैनात रही। वहीं अफसरों ने सेना भर्ती की कोचिंग देने वाले संस्थानों में युवाओं से बात कर शांति बरतने और योजना को लेकर फैल रही भ्रांतियों में न उलझने की अपील की।

यह भी पढ़े- राज्यसभा चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच कार्तिकेय शर्मा ने दर्ज की जीत

डीडीहाट, बेड़ीनाग और रानीखेत में युवाओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में युवाओं ने जाखनी तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसी तरह टनकपुर में युवकों ने नारेबाजी के बीच जुलूस निकाला। यहां कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जाम लगाने के आरोप में 80 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह हल्द्वानी में तिकोनिया चौराहे पर नैनीताल मुख्य राजमार्ग पर जाम लगाने के आरोप में क्रिमिनल लॉ (अमेंडमेंट) एक्ट के तहत N के खिलाफ दर्ज किया। यहां जाम के दौरान सरकारी संपत्ति गमले, सरकारी वाहन को नुकसान भी पहुंचाया गया था।

More From Author

लद्दाख में सड़क हादसा, 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा

योगी आदित्यनाथ आज मांगेंगे निरहुआ के लिए वोट