फीफा विश्व कप 2022 का आज 10वां दिन आज भी इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले

फीफा विश्व कप 2022 का आज 10वां दिन है। आज भी इस टूर्नामेंट में चार मैच खेले जाएंगे मेजबान कतर की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई। यह टीम अंतिम 16 की रेस से बाहर हो चुकी है।

तो वही ग्रुप ए में आज इक्वाडोर का सामना सेनेगल से होगा। दोनों टीमें अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। इक्वाडोर और सेनेगल के बीच कड़ी टक्कर है। यह मैच जीतने वाली टीम अगले दौर में जगह बनाएगी।

इंग्लैंड की टीम मंगलवार को अपना अंतिम ग्रुप मैच वेल्स के खिलाफ खेलने जा रही है। वहीं वेल्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए होगी, वरना उसकी विदाई हो जाएगी।

ईरान के खिलाफ अमेरिका के इस मैच अमेरिका के लिए यह मैच करो या मरो का मैच होगा।

मैच मैदान समय
कतर बनाम नीदरलैंड अल बायत स्टेडियम रात 8:30 बजे
इक्वाडोर बनाम सेनेगल खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम रात 8:30 बजे
वेल्स बनाम इंग्लैंड अहमद बिन अली स्टेडियम रात 12:30 बजे
अमेरिका बनाम ईरान अल थुमामा स्टेडियम रात 12:30 बजे

More From Author

 फीफा विश्व कप 2022 प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंची ब्राजील

सीएम योगी का 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय’ अभियान 1 दिसंबर से शुरू किए जाने का निर्णय