उत्तराखंड सीएम धामी ने किया कपकोट विधानसभा में जनसंपर्क

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की नजदीकी के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा पार्टी व पार्टी प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में प्रचार- प्रसार के लिए पहुंच रखे है।

सीएम ने कपकोट विधानसभा के गांव- गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया, इस दौरान सीएम धामी सुजिया महोलिया गांव पहुंचे जहां उन्होंने अपने जनसंपर्क में कहा कि बीजेपी को मिलना वाला जनता का एक- एक वोट खटीमा और उत्तराखंड का भविष्य तय करेगा, इसलिए किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। इस सीमांत के विकास के लिए और पंख लगाने के लिए खटीमा के लोगों के पास यह पहला मौका है।

सीएम ने आगे कहा कि पिछले दस सालों में कार्य किए हैं और बीते पांच महीने में जो फैसले लिए उसे याद करते हुए खटीमा वासियों को 14 फरवरी को मतदान करना है। सीएम द्वारा नुक्कड़ सभा में बताया गया कि समाज के लोगों के लिए 100 बीघा भूमि पर आवासीय विद्यालय बनवाया है, जिसमें बच्चे नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे। सीएम ने कहा कि हर समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है।

यह भी पढे़ं- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रुद्रप्रयाग दौरे पर

बीजेपी ने खींचा विकास खाका

सैनिक स्कूल, आईटीआई, कैंटीन, अस्पताल का उच्चीकरण समेत बहुत सी योजनाएं धरातल पर हैं। सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क जांच कराई जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड से लोग अपना इलाज करा रहे हैं। भाजपा ने विकास करने का खाका खींचा हुआ है, अब बस यहां कि जनता का आशीर्वाद चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि सरकार सत्ता में वापस आई तो बचे कार्य और किए गए वादे पूरे होंगे।

सिमरन बिंजोला  

More From Author

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कपकोट विधानसभा

पीएम मोदी ने आज सहारनपुर में किया जनसभा को संबोधित