उत्तराखण्ड कोरोना अपडेट।

उत्तराखंड में लंबे समय से कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है। वर्तमान में 50 सक्रिय मामले हैं। बीते चार दिनों में 14 संक्रमित मिले हैं।

 बता दें कि प्रदेश में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च 2020 को सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से अब तक प्रदेश में कुल 1.04 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं।

पिछले एक माह से प्रतिदिन 10 से कम संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि प्रदेश में अब तक संक्रमण में शून्य की स्थिति नहीं आई है। प्रदेश में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत है।

 दिन               संक्रमित मामले

6 नवंबर         01

7 नवंबर         06

8 नवंबर         02

9 नवंबर         05

More From Author

प्रधानमंत्री मोदी की जीवनगाथा, कल सीएम योगी करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण को दी 166 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात।