उत्तराखण्ड  परिवहन निगम   रोडवेज ने जबरन रिटायर देना किया शुरू,2 दिन में 12 ऐसे कर्मचारी रिटायर

बता दें कि उत्तराखण्ड  परिवहन निगम ने  रोडवेज ने जबरन रिटायर करना शुरू कर दिया है। 2  दिन में 12 ऐसे कर्मचारियों को रिटायर करने से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन निगम ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश जारी किया और इसके तहत 84 कर्मचारी चिन्ह्ति किए गए थे।

इसमें एक लिपिक, 69 ड्राइवर, 14 कंडक्टर ऐसे थे जो कि अक्षम हैं। वह अपने पद के सापेक्ष काम नहीं कर सकते हैं। इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी सेवा नियमावली-2015 के विनियम 37(क) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है।

तो वही  पिछले दो दिन में परिवहन निगम ने देहरादून, टनकपुर और नैनीताल मंडल में 12 अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। बाकी के नोटिस की मियाद भी 22 दिसंबर तक पूरी हो रही है, जो कि 23 दिसंबर को जबरन रिटायर कर दिए जाएंगे। अकेले देहरादून मंडल में ही 30 अक्षम में से नौ को जबरन रिटायर कर दिया गया है।

 

तो वही परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि सभी को तीन माह का नोटिस दिया गया था। नोटिस के दौरान सेवानिवृत्ति न लेने वालों को अब परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर रहा है। उनके देयकों का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

कर्मचारी होंगे  रिटायर

मंडल लिपिक ड्राईवर कंडक्टर
देहरादून 01 27 11  
नैनीताल 00 23 02
टनकपुर 00 19 01
कुल 01 69 14  

More From Author

उत्तराखण्हड  टिहरी झील में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा

केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित,बीते 2 सप्ताह में 200 मजदूर लौटे